नई दिल्ली, अगस्त 6 -- भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' को आम्रपाली दुबे और काजल के साथ बातचीत में भावुक हो गए। दिनेश लाल यादव की आंखों से आंसू झलक आए और वह किसी तरह दोनों एक्ट्रेसेज के सामने खुद को संभालने की कोशिश करते दिखे। लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की आंखें भर आईं? प्रोमो वीडियो में पूरी बात नहीं बताई गई है, लेकिन इस खबर में चलिए सब समझते हैं।निरहुआ ने फिर थामा हाथ में रिक्शा 'भोजपुरी बवाल' में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ, काजल अग्रवाल और तेज प्रताप यादव भी नजर आए रहे हैं। जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा यह शो खूब तारीफें लूट रहा है। शो के हालिया प्रोमो वीडियो में दिखाया गया...