नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Bhaum Pradosh Vrat Ki Katha: हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। आज 25 अगस्त 2026, मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत का संयोग बना है। त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। ऐसे में भौम प्रदोष व्रत भगवान शिव के साथ हनुमान जी की कृपा पाने के लिए उत्तम माना गया है। मान्यता है कि जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़े तो भगवान शिव और माता पार्वती के साथ हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन करना चाहिए। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से जातक को सुख-शांति और खुशहाली मिलने के साथ मंगल ग्रह के अशुभ प्रभावों से छुटकारा भी मिलता है। प्रदोष व्रत में पूजन के साथ व्रत कथा का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि व्रत कथा को पढ़ने या सुनने के बाद ही व्रत के संपूर्ण फल की प्राप्त...