नई दिल्ली, मई 4 -- Bhangar Election Result LIVE: पश्चिम बंगाल की भांगर (Bhangar Assembly Constituency) सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ताजा रुझानों में टीएमसी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यह पश्चिम दक्षिण 24 परगना जिले की एक प्रमुख विधानसभा सीट है, जो जादवपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह सीट सामान्य श्रेणी के लिए है और यह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। यहां अच्छी संख्या में ग्रामीण मतदाता भी हैं। 2021 चुनावों में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी ने जीत हासिल की थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस (AITC) दूसरे स्थान पर रही। इस बार भी मुख्य मुकाबला TMC और ISF के बीच है। भाजपा ने यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। 2021 के विधानसभा चुनाव में ISF के मो. नौशाद सिद्दीकी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के मो. रेजाउल क...