नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- दिवाली के बाद भाई दूज को 7 बेटों और एक बहन वाली कथा पढ़ी जाती है। इस साल भाई दूज 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई के तिलक करती हैं। इस पूजा में यमुना और यमराज की कथा भी है, लेकिन पौराणिक तौर पर बहनें यही कथा पढ़ती हैं। इस दिन बहनें सिर धोकर जहां गोवर्धन बने होते हैं वहां बैठकर सुबह हाथ में कलाई पर उतनी रेखाएं बनाती हैं, जितने भाई होते हैं और फिर कथा सुनती हैं। कथा इस प्रकार है। एक बुढ़िया माऊ के 7 बेटे और एक बेटी थी। लेकिन बुढ़िया माई को एक दुख था कि उसके 6 बेटे मर गए थे, एक बेटी और एक बेटा जिंदा बचे थे। जैसे ही बेटों की शादी होती थी, एक नाग आता था और उनके बेटों को डस कर चला जाता है, वहीं फेरों के समय ही बेटों की मौत हो गई। और 6 बहुएं विधवा हो गई। अब सातवें बेटे की शादी थी, इसलिए बुढिया माई के दुख का ...