भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी कंचनबाड़ी परिसर में मंगलवार को ग्रामीण समन्वय बैठक आयोजित की गई। सहायक कमांडेंट रामा प्रसाद घोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में कंचनबाड़ी, लोहागाड़ा समेत आसपास के सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया।बैठक में सहायक कमांडेंट रामा प्रसाद घोष ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि सीमा क्षेत्र में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, तस्करी, अवैध घुसपैठ या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी एसएसबी कैंप को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।उन्ह...