Bhagalpur News साली से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी जीजा और उसके भाई धराए
भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के मामले के आरोपी जीजा और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कार्यालय से मिली प्रेस रिलीज में बताया गया है कि 25 जून को एक महिला ने खरीक थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि उसके बड़े दामाद ने उसकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पीड़िता और उसके परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो दामाद ने भाई के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में खरीक थाना में प्राथमिक दर्ज का त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, लूटपाट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.