भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News सौरबाजार, सहरसा से संतोष कुमार की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र की तिरी पंचायत स्थित सरकार भवन में रविवार को वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया हरिनंदन सादा ने की। इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ललन कुमार की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को पंचायत में संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा पंचायत की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने पंचायत के समग्र विकास में जनभागीदारी की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में उपमुखिया महावीर यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बांका: पंचायत विकास दिवस पर विकास योजनाओं की हुई समीक्षा यह भी पढ़ें- Bhagalpur News कटिहार: पंचायत विकास दिवस...