भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र की पड़रिया पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित जिम पार्क योजना की तीन सदस्यीय जांच टीम ने जांच कर वित्तीय अनियमितता की पुष्टि की है। यह जांच रघुनाथपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार शर्मा द्वारा सहयोग पोर्टल पर प्रमुख रंजू देवी पर जिम पार्क के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाए जाने के बाद कराई गई। बीते 25 जून को अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी तथा सत्तरकटैया के तकनीकी सहायक ने स्थल का भौतिक सत्यापन किया। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2022-23 में 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग 6.13 लाख रुपये खर्च कर जिम पार्क की चाहरदीवारी बनाई गई, जिसका भुगतान भी हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...