Bhagalpur News श्रीरामपुर में आवारा कुत्ते के हमले में युवक घायल, रेफर
भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News अकबरनगर, संवाददाता। श्रीरामपुर गांव में आवारा कुत्ते के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, सुल्तानगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान अवनीश कुमार के रूप में की गई है। युवक ने बताया कि वह बहियार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक कुछ आवारा कुत्ते उसके पीछे दौड़ पड़े। कुत्ते के काटने से उसका पैर जख्मी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.