भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News दिग्विजय कुमार की रिपोर्ट: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई से पूर्व किए जा रहे सेंट्रिंग कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया। घायलों की पहचान नगर परिषद के ही वार्ड संख्या 26 बोधनगर निवासी राजू रजक के पुत्र सचिन कुमार (22) एवं मो कमाल के पुत्र मो जमशेद (35) के रूप में हुई। जानकारी अनुसार इंदुपर गुलाबी चौक के समीप निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई से पूर्व सेंटरिंग कार्य में सरिया बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कार्य में प्रयुक्त सरिया 11 हजार के हाई वोल्टेज बिजली तार के...