Bhagalpur News रोटरी क्लब ने सदस्यों को किया सम्मानित
भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News भागलपुर। रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर ने शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। क्लब की अध्यक्ष अनुपमा कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न सेवा परियोजनाओं को सफल बनाने में योगदान देने वाले सदस्यों के साथ-साथ पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व रोटेरियन डॉ. हर्षवर्धन को समाज सेवा और रोटरी के प्रति उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. सोमेन चटर्जी और डॉ. सौम्या गुप्ता को बेस्ट चेयरमैन अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा रूप कुमार, शशिकला ठाकुर, कमल मोहन, प्रमेन्द्र मोहन ठाकुर, सत्यजीत सहाय, अमित केजरीवाल सहित कई सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- रोटरी ने सेवा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.