भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के उपक्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर द्वारा सोमवार को 20वीं सांख्यिकी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सांख्यिकी के महत्व तथा प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में कार्यालय के प्रभारी वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी रंजीत कुमार ने सांख्यिकी दिवस के महत्व एवं विश्वसनीय आंकड़ों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी संजय कुमार मिश्र, पवन कुमार तथा रौशन कुमार ने क्रमशः सांख्यिकी की आवश्यकता, रोजगार सृजन में सांख्यिकी की भूमिका तथा प्रशासनिक एवं सामाजिक विकास में आंकड़ों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News रोजगार सृजन में सांख्...