Bhagalpur News मारवाड़ी युवा मंच का नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर कल
भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, भागलपुर शाखा की ओर से विश्व डॉक्टर दिवस के अवसर पर बुधवार को बूढ़ानाथ चौक स्थित डॉ. शिल्पी के क्लीनिक में सुबह 11 बजे से नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में लोगों को दांतों से संबंधित बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान मरीजों के बीपी एवं शुगर की भी जांच की जाएगी। शाखा अध्यक्ष युवा आयुष केजरीवाल ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.