भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव के एक धर्मशाला में श्री चावो वीरो दादी परिवार के तत्वावधान में श्री चावो वीरो दादी के मंगल पाठ का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर दादी के दरबार का अलौकिक एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान शरद रुंगटा सपत्नीक एवं सूरज खेतान सपत्नीक ने विधिवत ज्योति प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा छप्पन भोग अर्पित किया। महाराष्ट्र के पुणे से पधारीं पाठ वाचिका एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका अर्पणा अग्रवाल ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ श्री चावो वीरो दादी के जीवन चरित्र पर आधारित मंगल पाठ एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने स्वागत गीत, जन्मोत्सव, विवाह उत्सव, मुकलावा, मेहंदी उत्सव तथा गजरा उत्सव से जुड़े प्रसंगों को मधुर स्व...