भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बीमारी से परेशान ई-रिक्शा चालक मिथिलेश कुमार ने मंगलवार को ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामला, लोदीपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर जीरो माइल चौक की है। परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक की देखरेख में युवक का इलाज चल रहा है। मिथिलेश पहले 14 चक्का ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। दो महीने से वह ई-रिक्शा चला रहा था। घायल की पत्नी मोनिका कुमारी ने बताया कि उनके पति करीब छह महीने से टीबी और फेफड़ा की बीमारी से पीड़ित हैं। यह भी पढ़ें- इलाज के बाद आत्महत्या के विचारों को कम कर रही नई दवा दो महीने से उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। सांस लेने में काफी दिक्कत हो...