भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News नारायणपुर, संवाद सूत्र। एनएच-31 पर नवोदय चौक के पास सोमवार की सुबह करीब छह बजे ट्रक हादसे में चालक जख्मी हो गया। बताया गया कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। चालक की पहचान पटना सिटी निवासी स्वर्गीय हुलास राय के पुत्र शत्रुघ्न कुमार (23) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ट्रक नवगछिया की ओर से आ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर भेजा। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष जख्मी डॉ. बिपीन कुमार ने उपचार किया। चालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोग...