भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News सबौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर फरका के पास शुक्रवार की सुबह बाइक चालक ने सड़क किनारे लगे पानी टैंकर में धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां एक युवक के रास्ते में है मौत हो गई। मृतक की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के रामनगर ममलखा निवासी गोपाल कुमार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमर कुमार सिंह के रूप में हुई। वह मूल रूप से बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र नायाडीह निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक काफी तेज रफ्तार से आ रही थी कि इसी दौरान एक साइकिल सवार सामने आ गया उसे बचाने के क्रम में खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को सूचना दी। दूसरे घायल की पहचान ममलखा निवासी अनिल मंडल के पुत...