भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य पोलियो उन्मूलन को सफल बनाना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News पूर्णिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पल्स पोलियो अ...