भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति सदस्य सह वार्ड संख्या 17 के पार्षद मनोज सिंह की 75 वर्षीया माता सरोजिनी देवी पति स्व.बालेश्वर सिंह सरदार का आकस्मिक निधन सोमवार की देर रात उनके मुंशी पोखर स्थित आवास पर हो गया है। मृतका अपने पीछे दो पुत्र मनोज सिंह एवं राजू सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। मृतका का अंतिम संस्कार मंगलवार को अपराह्न स्थानीय मुक्तिधाम में सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में कर दिया गया। इधर पार्षद की माता का निधन की खबर सुनते ही मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, पार्षद बुलबुल यादव, चांदनी सिंह, इरशाद सिद्दिकी, नंदन ठाकुर, मो.इस्लाम, संजय केशरी,पवन कंदोई, डिंपल चौधरी, संतोष मिश्रा,मनोज साह,बिंदु शर्मा, पवन शर्मा, दीपु फौगला, संजय रजक,संजय...