Bhagalpur News तेज हवा के साथ आयी बारिश ले उड़ी शहर की बिजली
भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News भागलपुर, प्रधान संवाददाता। एक तो मुहर्रम जुलूस के कारण शहर के कई इलाकों की बिजली शुक्रवार शाम से काटी गई थी। उपर से रात नौ बजे के बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश ने पूरे शहर की बिजली गुल कर दी। महज पांच मिनट के मौसम के बदलाव के बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट की स्थिति बन गयी। लाखों लोगों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। बारिश और हवा थमने के कई घंटे बाद भी कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोग परेशान रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से जीरोमाइल से लेकर नाथनगर और अलीगंज से आदमपुर तक के इलाके अंधेरे में डूब गया। यह भी पढ़ें- जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर शहर की बिजली काटी इशाकचक मोहल्ले में बिजली कड़कने के साथ ही एक ट्रांसफार्मर की बिजली गुल हो गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठनका ट्रांसफार्मर पर ही गिर गया। उधर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.