भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर की सभी 242 पंचायतों में जीविका दीदियों ने मद्य निषेध और लैंगिक समानता को लेकर प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली निकाली। जिले के प्रत्येक पंचायतों में जीविका संपोषित 1984 महिला ग्राम संगठनों और 49 जीविका महिला संकुल स्तरीय संघों के नेतृत्व में आयोजित जागरूकता रैलियों में करीब 14,500 से अधिक महिलाओं ने शिरकत कीं। प्रभात फेरी के दौरान जीविका दीदियां हाथों में नशामुक्त समाज का संदेश देने वाली तख्तियां और बैनर लेकर गांवों, टोलों एवं कस्बों का भ्रमण करते हुए उन्होंने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से आमजन को शराब सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News जीविका दीदियों ...