भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य तथा सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क एवं सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा के माध्यम से आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के सुरक्षित एवं स्वैच्छिक साधनों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि कोई भी परिवार केवल जानकारी के अभाव में इन महत्वपूर्ण सेवाओं से वंचित न रह जाए। इस कार्यक्रम ...