भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के शाहपुर यज्ञ स्थल पर सोमवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कहलगांव अनुमंडल अस्पताल तथा एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान शाहपुर गांव निवासी अशोक मंडल के 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार तथा कुलकुलिया गांव निवासी पप्पू मंडल के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। छोटू कुमार के पेट में चाकू लगने से गंभीर चोट आई है, जबकि अंकित कुमार के सिर पर गंभीर चोट तथा पीठ पर जख्म हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोग घायलस्थानीय ग्रामीणों की चिंता

हिं...