भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News सुल्तानगंज, निज संवाददाता। नमामि गंगे घाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को गंगा स्नान करने आए 15 वर्षीय किशोर गंगा में डूब गया। मृतक की पहचान नवादा पंचायत अंतर्गत अठगामा निवासी अनुज मंडल के पुत्र रमण कुमार के रूप में हुई है।घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। रमण अपनी मां और बहन के साथ गंगा स्नान करने घाट पहुंचा था। स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया, संतुलन बिगड़ा और तेज बहाव में वह डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ ही क्षणों में आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News गंगा स्नान के दौरान गंगा में डूबा किशोर, खोजबीन जारी घटना के तीन घंटे...