Bhagalpur News खगड़िया : मारपीट के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News महेशखूंट, खगड़िया से प्रेम भारती की रिपोर्ट थानांतर्गत समसपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी नेपल शर्मा के पुत्र रणवीर शर्मा, जानकी शर्मा के पुत्र मनेश शर्मा एवं मनेश शर्मा के पुत्र राजाराम शर्मा को महेशखूंट पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि उक्त लोगों पर थाना में मारपीट करने का मामला दर्ज था। गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.