भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News चौथम से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगलिया गांव स्थित शक्तिपीठ माता कात्यायनी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। रेलवे रिटायर्ड पुल संख्या-50 एवं 51 पर वाहनों की लंबी कतार लगने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को माता कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बदला नगर पारा तटबंध से मंदिर तक जाने वाली सड़क पुरानी एवं जर्जर होने के कारण यातायात व्यवस्था अक्सर बाधित रहती है। मार्ग लगभग वन-वे जैसा होने के बावजूद दोनों दिशाओं से वाहनों का आवागमन होने के कारण रेलवे पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News खगड़िया : माता ...