भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  कर्मचारी आंदोलन के अग्रणी नेता कॉमरेड जगदीश दास की सातवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मोहनपुर स्थित कामरेड जगदीश बौधी स्मृति आवास में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया और मजदूरों व कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, ऐक्टू के जिला संयुक्त सचिव अमर कुमार, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के जिला अध्यक्ष एवं भाकपा माले के नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल, सुभाष कुमार, अमर कुमार, प्रमिला देवी, मितेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...