भागलपुर, जून 26 -- Bhagalpur News ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। ठाकुरगंज, निज संवाददाता। प्रतिभा यदि मेहनत और सही मार्गदर्शन से जुड़ जाए तो छोटे कस्बों से भी बड़े सपने साकार होते हैं। ठाकुरगंज के तात पौआ पंचायत के विलायतीबाड़ी निवासी फैजल रजा ने इसी बात को साबित कर दिखाया है। ताराचंद धनुका अकैडमी के छात्र फैजल रजा ने दिल्ली में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट लीग मैच में शानदार शतक जड़कर न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि पूरे सीमांचल और ठाकुरगंज का नाम भी रोशन किया।फैजल रजा, सज्जाद आलम के पुत्र हैं और प्रारंभिक दिनों से ही क्रिकेट के प्रति उनका विशेष लगाव रहा है। लगातार अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है कि उन्होंने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस पारी की खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने...