भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव और गोपालपुर प्रखंड में शनिवार को आकाशीय बिजली (ठनका) का कहर देखने को मिला। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो वृद्ध और दो युवक शामिल हैं। इन हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि संबंधित गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News अलग-अलग जगह वज्रपात से दो वृद्धों की मौत, परिवारों में पसरा मातमपहली घटना पहली घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र की है। विक्रमशिला रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से रामपुर निवासी 60 वर्षीय मुनीलाल तांती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुनीलाल तांती प्रतिदिन कटवा लोकल ट्रेन से मिर्जाचौकी मजदूरी करने जाया करते थे। शनिवार सुब...