भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News शाहकुंड, संवाददाता। मुहर्रम को लेकर शुक्रवार को शाहकुंड प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से अखाड़ा जुलूस निकाला गया। देर रात विभिन्न इमामबाड़ों और कर्बला में ताजिया का पहलाम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पारंपरिक हथियारों व लाठियों के साथ करतब दिखाए। शाहकुंड, सजौर, दरियापुर, सजौर बाजार समेत विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने-अपने पहलाम स्थल तक पहुंचा। जुलूस में युवाओं ने आकर्षक अखाड़ा प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। शाहकुंड और सजौर थाना की पुलिस अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पूरे समय तैनात रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News कड़ी सुरक्षा के बीच शाहकुंड क...