भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कुल 96 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। कुल 97 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र समर्पित किया था। उन सभी के नामांकन पत्र सही पाए गए। एक महिला उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया जिसके बाद 96 प्रत्याशी मैदान में रह गए। क्रम संख्या के अनुसार इन सभी प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...