भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News सबौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नवनिर्मित फोरलेन मिर्जापुर के समीप पुलिस ने रविवार की देर रात्रि ई-रिक्शा में लदे 182 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं ई-रिक्शा को जब्त करते हुए तीन आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी बबरगंज एवं मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बताए जाते है। सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने कहा कि 85 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ई-रिक्शा भी जब्त की गई है। तीनों आरोपी को पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...