भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय नाथनगर में मंगलवार को इंटर्नशिप के तहत मारवाड़ी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रकृति, पर्यावरण, स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता एवं बाल जीवन जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अनाथालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और संवेदनशीलता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स...