भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में 9 अगस्त को होने वाली वार्षिक आमसभा की तैयारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष शरद कुमार सलारपुरिया ने की। महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने आमसभा की कार्यसूची के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। पीआरओ राजेश बंका ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सचिव प्रदीप जैन, राहुल झुनझुनवाला और गौरव बंसल को संयोजक बनाया गया है। वार्षिक आमसभा 9 अगस्त को सुबह 10:30 बजे चैंबर भवन स्थित सभागार में आयोजित होगी। बैठक में रामगोपाल पोद्दार, रमण कुमार साह, अजीत जैन, अनिल कड़ेल, रोहन कुमार शाह, मनीष कुमार बुचासिया, गिरधर मावंडिया, नीलेश अग्रवाल, दीपक शर्मा, प्रदीप जालान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...