भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। डीएम ने गुरुवार को वाहन मूल्यांकन समिति की बैठक की। बैठक में समिति के सदस्य के रूप में डीटीओ, डीएओ, सहायक आयुक्त मद्य निषेध तथा एमवीआई उपस्थित रहे। बैठक में 55 वाहनों के मूल्यांकन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में डीएम ने सभी वाहनों के मूल्यांकन में पूर्ण पारदर्शिता, वस्तुनिष्ठता एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने डीटीओ को निर्देश दिया कि प्रस्तुत सभी 55 वाहनों के मूल्यांकन की पुनः विस्तृत समीक्षा कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक वाहन का भौतिक (फिजिकल) निरीक्षण पुनः कराएं, ताकि वाहनों की वास्तविक स्थिति के अनुरूप सटीक एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...