Bhagalpur News: 50 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना में पदस्थापित एसआई विकास कुमार को गुप्त सूचना मिली की नाथनगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड एक स्थित खेपावाड़ी नारायण घोष लेन में शराब तस्कर जोगी मंडल रंगी कारखाने की आड़ में घर पर अवैध शराब की तस्करी करता है। सूचना सत्यापन को लेकर इंस्पेक्टर परमेश्वर सहनी ने निर्देश पर पुलिस टीम शराब तस्कर जोगी मंडल के घर छापेमारी को पहुंची जहां 50 लीटर देसी शराब बरामद हुई। वहीं तस्कर जोगी मंडल घर के पास जमुनिया नदी के छलांग लगाकर भागने में सफल हो गया। इस तस्करी में जोगी मंडल के पूरे परिवार की संलिप्तता की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.