Bhagalpur News: 50 कार्यकर्ताओं को दिलाई गई जदयू की सदस्यता
भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जिला जदयू कार्यालय में मंगलवार को सोनू द्वारकाधीश सहित 50 कार्यकर्ताओं को जदयू की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने सभी नए साथियों को पार्टी का पट्टा और टोपी पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं एवं शेखर पांडे उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में आदित्य कुमार परिहार, रिकेश आनंद, अविनाश आनंद, रतन शाह, नेवी यादव, चंद्रशेखर तांती, राजन कुमार, सुधीर कुमार, ओम यादव, राजेश कुमार ठाकुर, ध्रुव ठाकुर, जितेंद्र रजक, संतोष कुमार, सोहिल स्वर्णकार, नीरज राज, पूनम देवी, नीलम कुमारी आदि प्रमुख रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.