Bhagalpur News: 48 घंटे के अष्टयाम के समापन पर उमड़ी भीड़, भंडारे का लिया आनंद
भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के दियारा क्षेत्र के बाखरपुर पश्चिमी पंचायत के कमालपुर स्थित महंत बाबा स्थान में चल रहे 48 घंटे का अष्टयाम शुक्रवार की शाम हवन पूजन के साथ समाप्त हो गया। समापन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों ने बताया कि अष्टयाम समाप्ति पश्चात यहां विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसका आनंद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया। मुखिया अंबिका मंडल ने बताया कि गांव से पांच किलोमीटर दूर महंत बाबा स्थान है। वहां केवल पैदल जाया जा सकता है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.