Bhagalpur News: 39 हवलदार प्रशिक्षुओं को सीटीएस में दिया आपदा के तहत प्रशिक्षण
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीटीएस नाथनगर में सोमवार को एसडीआरएफ भागलपुर की टीम ने 39 हवलदार प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने और घायलों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंस्पेक्टर कुमार नीलू के साथ नवीन कुमार निराला और कमलेश शर्मा ने प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य हवलदार प्रशिक्षुओं को आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.