Bhagalpur News: 30 टीबी मरीजों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री का वितरण
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भागलपुर शाखा की ओेर से दो अक्टूबर को 30 टीबी मरीजों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री से भरी टोकरी का वितरण किया गया। हर माह दो और 12 तारीख को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. रोमा यादव और सचिव डॉ. अरशद अहमद ने आमलोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के मदद के लिए आगे आने की अपील की। डॉ. रोमा यादव ने कहा कि पोषण सहायता से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उपचार में तेजी आती है। डॉ. अरशद अहमद ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। मरीजों ने आईएमए भागलपुर का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : 30 टीबी रोगियों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री बांटे गए यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों को संबल: रेड क्रॉस ने 50 मरीजों के बीच बांटा पौष्टिक आहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.