Bhagalpur News: 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे नगर निगम कर्मी
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन (संयुक्त संघर्ष मोर्चा) के राज्यव्यापी आह्वान पर शनिवार को भागलपुर नगर निगम परिसर में कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई, जिसके बाद कर्मियों ने निगम परिसर में विरोध-प्रदर्शन भी किया।महासंघ के भागलपुर अध्यक्ष विकास कुमार हरि ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर औपचारिक सूचना दी है कि आगामी 30 जुलाई से नगर निगम के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट और कार्यालयी कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहने की संभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.