Bhagalpur News: 29 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, घने बादल छाए रहेंगे
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में शुक्रवार का मौसम शुष्क रहा। अधिकांश समय आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। धूप और छांव के बीच उमस बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 86 प्रतिशत रहा। 6.2 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। बीएयू सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25-29 जुलाई के दौरान, आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक- दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री रहने की संभावना है。 यह भी पढ़ें- Katihar News: उमस से मिलेगी राहत, कटिहार में अगले चार दिन मेहरबान रहेगा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.