भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की कई पंचायतों तथा नगर परिषद के कई वार्ड बाढ़ की चपेट में हैं। पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र में 27 स्थानों पर सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की है। हालांकि बाढ़ पीड़ितों के ठहराव के लिए अभी तक एक भी राहत शिविर नहीं लगाया गया है। इस कारण प्रभावित क्षेत्रों के लोग सड़क किनारे या ऊंचे स्थानों पर अपना बसेरा डाले हुए हैं। बाढ़ प्रभावित पंचायतों गनगनियां, कमरगंज, तिलकपुर, महेशी, इंग्लिश चिचरौन, नावादा, किशनपुर तथा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में पानी के दबाव से लोग परेशान हैं। निचले इलाकों में प्रशासनिक स्तर पर अभी तक ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया गया है, जबकि इसकी आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: 84 केंद्रों पर हो रहा सामुदायिक कि...