भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर। भारत विकास परिषद अंग शाखा की ओर से 27 सितंबर को द्वारिकापुरी कॉलोनी में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। सदस्य चांद झुनझुनवाला ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसमें चिकित्सा की विभिन्न विधाओं के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहकर मरीजों को परामर्श एवं जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...