Bhagalpur News: 26 अगस्त को मनेगा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, होगी जुल्फे मुबारक की जियारत
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: बिहपुर,संवाद सूत्र। खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में 26 अगस्त को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दिन के 10 बजे से शुरू होगा। खानकाह परिसर में पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम की पवित्र जुल्फे मुबारक की जियारत आम लोगों को कराई जाएगी। कार्यक्रम की सदारत खानकाह के गद्दीनशीं हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी करेंगे, जबकि जेरे कयादत नायब गद्दीनशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां कादरी फरीदी करेंगे। आयोजकों ने बताया कि जश्न में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। खानकाह में निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी का भी स्वागत किया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फुसरो में जश्न-ए-ईद मिलादुन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.