भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कविगुरु एक्सप्रेस के एक जनरल कोच से 17.650 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में पटना जिले के मरांची थाना के कसहा गांव निवासी रानी देवी, कटिहार जिले के फलका गांव की रहने वाली सुशीला देवी और कटिहार पकिया दियारा की रहने वाली गीता देवी को गांजा के साथ पकड़ा गया है। आरपीएफ ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत बाजार में लगभग 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीनों आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी की सतर्कता से खुला मामला

आरपीएफ की गश्त आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि आरपीएफ की एस्कॉर्...