भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: शनिवार को तिलकामांझी चौक पर हुए उपद्रव को लेकर पुलिस की सख्ती भागलपुर, प्रधान संवाददाताशनिवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान तिलकामांझी चौक पर उपद्रव की घटना में शामिल 155 उपद्रवियों का फोटो भागलपुर पुलिस ने सार्वजनिक किया है। उन उपद्रवियों द्वारा पुलिस बल पर हमला करने और पुलिस के वाहन सहित लोक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने की बात कही गई है। आम लोगों के साथ ही मीडिया कर्मियों पर भी लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए उनकी फोटो प्रकाशित की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तिलकामांझी चौक स्थित दुकानों को खंगालने का आदेश उन उपद्रवियों की पहचान करने में भागलपुर पुलिस की मदद करने ...