Bhagalpur News: 15 जुलाई तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टी और मुख्यालय के बाहर जाने पर 15 जुलाई तक रोक लगा दी है। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय और जिले के सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारी को 15 जुलाई तक किसी भी प्रकार के अवकाश उपभोग एवं मुख्यालय से बाहर रहने पर रोक लगाई जाती है। आदेश में कहा गया है कि केवल विशेष परिस्थितियों में जिला शिक्षा पदाधिकारी की पूर्व अनुमति मिलने के बाद ही संबंधित पदाधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर जा सकेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उल्लंघन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.