भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों सहित 130 सरकारी भवनों से अब होल्डिंग टैक्स की वसूली की जाएगी। नगर आयुक्त ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए टैक्स संग्रह के लिए अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने आवंटित संपत्ति मालिकों से समन्वय स्थापित करें और मांग पत्र के आधार पर टैक्स की वसूली सुनिश्चित करें। ​इस मुहिम के तहत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य से भी लगभग 26,908 रुपये का टैक्स वसूला जाएगा। टैक्स वसूली की इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए उपनगर आयुक्त राजेश कुमार पासवान, सिटी मैनेजर विनय प्रसाद यादव समेत नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों को तैनात क...