भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला परिवहन कार्यालय में 118 संदिग्ध ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का अप्रूवल अटक गया है। मोटर यान निरीक्षक की लॉगिन से पास होने के बाद अपर जिला परिवहन अधिकारी ने इसे अपनी लॉगिन आईडी से रोक दिया है। बताया जा रहा है कि जब तक ये आवेदक आएंगे नहीं तब तक इनका अप्रूवल नहीं किया जाएगा। 1 से 28 सितंबर तक जिन 118 डीएल के लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पर रोक लगाई गयी है उनमें से 35 का टेस्ट कार्यालय में सक्रिय दलालों ने दिया है। यही नहीं कार्यालय से बाहरी जिलों के लोगों के भी डीएल का टेस्ट दिया गया है। रानी तालाब निवासी अरुण कुमार मंडल ने 24 अगस्त को डीएल के लर्निंग लाइसेंस के लिये आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि लर्निंग टेस्ट अब तक नहीं हुआ है जबकि कार्यालय के सिस्टम में अरुण कुमार को ...